विवाद के चलते युवक की हत्‍या, स्‍वजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, यह है मांग

 महू। महू शहर के जोशी मोहल्ला में सोमवार रात कुछ लोगों में विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही महू कोतवाली पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तब तक सभी बदमाश भाग गए।

मंगलवार सुबह युवक के स्‍वजनों ने मोतीमहल चौराहे पर शव रखकर चक्‍काजाम कर दिया। स्‍वजनों ने आरोपितों के घरों को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त करने की मांग की।

रात को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार घटना कल रात करीब 7.30 बजे हुई थी। वहीं का निवासी युवक मनीष उसके साथियों के साथ खड़ा था। तभी बातचीत में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष ने विशाल नामक युवक पर धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया जिससे विशाल को गंभीर चोट लग गई।

अस्‍पताल में किया मृत घोषित

मौके पर मौजूद साथी विशाल को घायय अवस्था में मध्यभारत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी, एसडीओपीप दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की।

आपसी विवाद में घटना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक रूप से आपसी विवाद के चलते घटना होना प्रतीत हो रहा है। जिसमें मनीष नाम युवक ने विशाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मृत्यु हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |