बड़वानी में अतिथि शिक्षकों ने कटोरा लेकर मांगी भीख, ये है कारण

बड़वानी। जिलेभर के अतिथि शिक्षक सोमवार दोपह कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से रैली के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रैली में हाथों में कटोरा थाम अनोखा प्रदर्शन किया और दुकानदारों से भीख मांगी।

दरअसल अतिथि शिक्षकों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्होंने भीख मांग कर शासन को अपनी मांग के प्रति आकर्षित किया।

ज्ञापन में कही ये बात

अतिथि शिक्षकों ने कलेक्टर और डीईओ कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में बताया कि उन्‍हें पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल रहा हैं। इससे अतिथि शिक्षकों के खाने के लाने पड़ने लगे है। जिले में 4 हजार से अधिक शिक्षक सेवारत है। कई स्कूलें अतिथियों के भरोसे चल रही हैं। वेतन व अन्य मांगों को लेकर शासन ने जो घोषणाएं की थी, वो लागू नहीं हुई। इसको लेकर अब अतिथि शिक्षकों के सब्र का बांध फूटने लगा है। उन्होंने बताया कि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |