तेज रफ्तार वाहन चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

खाचरौद। मटर फली के कच्चे माल को जल्द पहुंचाने की जल्दबाजी में चार पहिया वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना शाम 5 बजे खाचरौद-बड़नगर रोड स्थित मडावदी फंटे की है।थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि मटर फली मंडी से महाराष्ट्र का चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 15 जीवी 0062 के चालक ने मडावदी फंटे पर कमठाना से बाइक पर आ रहे बरखेड़ा-जावरा निवासी स्वरूप को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे स्वरूप और पीछे बैठी उनकी पत्नी नर्मदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर और क्लीनर फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन भी पलटी खा गया और सड़क पर मटर फली के कट्टे बिखर गए। वाहन के पलटी खाने के बाद ड्राइवर एवं क्लीनर मौका देखकर भाग गए। दोनों मृतकों का पीएम खाचरौद सिविल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |