आपत्तिजनक टिप्पणी मामलाः तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने कहा- मैंने किसी जाति का नहीं किया अपमान, जानिए क्या कहा था?

चित्रकूटः जाति विशेष  का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों के निशाने पर आए तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का कहना है कि उन्होंने कभी किसी जाति का अपमान नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘चमार’ शब्द का प्रयोग उन्होंने जाति के संबंध में नहीं किया था।

जाति के आधार पर ऊंच-नीच की बात करने वाला खुद महानीचः भीम आर्मी चीफ 
बता दें कि सोसल मीड़िया पर तेजी वायरल हो रहे एक वीड़ियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य कह रहे हैं  कि जो राम को नहीं मानता, वे चारों वर्ण ‘चमार’ हैं।  इस टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी आक्रोशित है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने तो एक्स में ट्वीट कर जगद्गुरु को जातीय कुंठा से ग्रसित एक पाखंडी तक बताया है। साथ ही इस तरह के बयान को मेहनतकश एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों व जातियों और महापुरुषों का अपमान बताया है। इसे यह बहुजन समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. व्यक्ति कर्म से बड़ा होता है, जाति से नहीं, जाति के आधार पर ऊंच-नीच की बात करने वाला खुद महानीच होता है.”

रामभद्राचार्य ने समझाया ‘चमार’ का मतलब
जगद्गुरु ने इस मामले में आगे कहा कि राम को न मानने वाला ब्राह्मण भी ‘चमार’ है। ‘चमार’ का मतलब है चाम का भक्त। इससे किसी जाति का संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकवि तुलसीदास ने चमार शब्द का उपयोग रामायण में नहीं किया है। तुलसी सतसई में एसा है जो प्रमाणिक नहीं है।

रामजी का कोई बहिष्कार कर सकता है क्या? 
कई राजनीतिक पार्टियों और शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या न जाने के निर्णय को लेकर भी तुलसी पीठाधीश्वर का स्पष्ट मत है। उनका कहना है कि उन्होंने तो बहिष्कार नहीं किया। सवाल किया कि रामजी का कोई बहिष्कार कर सकता है क्या। हम तो वहां एक हजार आठ कुंडीय हनुमान महायज्ञ कर रहे हैं। हमारा पांडाल सबसे सुंदरतम बना है, जिसमें पांच लाख लोग बैठ सकते हैं। बहिष्कार करने से क्या होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |