जबलपुर में नगर निगम की गुंडागर्दी , समोसे वाले के ठेले को बुलडोजर से तोड़ा, वीडियो वायरल..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर जबलपुर नगर निगम प्रशासन की गुंडागर्दी सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर निगम का अमला समोसे बेचने वाले के ठेले को जेसीबी से तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने एक परिवार समोसे का ठेला लगाता है। नगर निगम की टीम क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान ठेला लगाने वाला अपना ठेला एक गली के अंदर ले गया, लेकिन नगर निगम की टीम ठेला निकालकर कॉलोनी के अंदर से सड़क पर ले आई और ठेले को तोड़ दिया।

इस पूरे मामले पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा अगर किसी ठेले को तोड़ा गया है तो यह गलत है। नगर निगम अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली जा रही है और जो पीड़ित है उससे भी बात की जाएगी आपको बता दें की जबलपुर नगर निगम इन दिनों शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |