बैतूल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी का औचक निरीक्षण करने के लिए शाहपुर एसडीएम अभिजीत ने कमाल का दिमाग लगाया। वे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मरीज बनकर अस्पताल में पहुंचे। एसडीएम ने अपनी ओपीडी पर्ची बनवाई। वही डॉक्टर रूम में पहुंचे और अपना इलाज करवाने के साथ ही अस्पताल का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया। एसडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप दिया।
एसडीएम ने अस्पताल के वार्डों, टीकाकरण रूम, ब्लड स्टोरेज रूम, इंजेक्शन रूम, एक्स-रे रूम, सोनोग्राफी रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लेब में एसडीएम ने कराया ब्लड जांच
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान लेब में पहुंचकर लेब में होने वाली ब्लड की जांच के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने डॉक्टर मनीष दांगी, डॉक्टर सुरेंद्र धाकड़ से लैब में की जाने वाली जांचे एवं उनकी रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं भी ब्लड सैंपल देकर ब्लड की जांच करवाई।
आउटसोर्स कर्मचारी को 3 माह से नहीं मिला मानदेय एसडीएम से की शिकायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के आउटसोर्स कर्मचारी को तीन माह मानदेय नहीं मिलने की कर्मचारियों ने एसडीएम से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।