लोकसभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची में संशोधन के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल आफिसर बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाएंगे और विधानसभा चुनाव में संपर्क अभियान में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं का सत्यापन भी करेंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी को किया जाएगा।

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल आफिसर 22 जनवरी तक बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, 13 और 20 जनवरी को घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इसमें बूथ लेवल आफिसर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ आवेदन भी लेंगे।

आवेदनों का निराकरण करके मतदाता सूची को पांच फरवरी तक अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका प्रकाशन आठ फरवरी को होगा। इसी सूची के आधार पर लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे मतदान केंद्र, जहां मतदाताओं की संख्या डेढ़ हजार से अधिक हो जाएगा, वहां नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। चुनाव आयोग की अनुमति से नए केंद्र बनाए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |