विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष से मारपीट के विरोध में भरवेली बंद

बालाघाट। मुख्यालय से लगी मायल नगरी भरवेली में बीती रात विश्व हिंदू परिषद समनापुर प्रखंड के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट के विरोध में गुरुवार की सुबह से ही सड़क पर उतरकर पदाधिकारी व ग्रामीणों ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भरवेली को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं आरोपितों के आंतक से परेशान भरवेली के व्यापारी भी स्वयं से अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भरवेली को बंद कर चकाजाम करने की सूचना पुलिस को मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर, भरवेली थाना पुलिस, कोतवाली थाना पुलिस, ग्रामीण थाना पुलिस के साथ ही लाइन का बड़ी संख्या में बल मौके पर पहुंचा प्रदर्शनकारियों को समझाइस दी है।

प्रखंड अध्यक्ष मल्लू उर्फ विजेश बावने के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों को जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वे लोग इस बात की जिद पर अड़ गए कि मारपीट करने वाले आरोपितों में मुख्य आरोपित परवेज खान से भरवेली व आसपास के गांवों की जनता के साथ ही व्यापारी भी परेशान है वह आए दिन किसी न किसी को डराता-धमकाता रहता है। इसलिए ऐसे आरोपितों के अंदर पुलिस का डर होना चाहिए जिससे कि वह इस तरह की अपराधिक घटना को घटित न कर सके। ऐसे में उनका जुलूस निकाला जाए। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी आरोपितों को मौके पर लाकर उनका जुलूस निकाला गया। जिसके बाद प्रदर्शन को समाप्त किया गया है।

मारपीट के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त विजेश बावने वार्ड क्रामंक आठ आंवलाझरी निवासी जो कि प्रापटी का व्यवसाय करता है। दस जनवरी की रात करीब दस बजे अपने घर से पान खाने के लिए अपनी बेटी सौम्या बावने के साथ शिवमंदिर के सामने पान की दुकान आया था। इस दौरान आरोपित परवेज खान काले रंग की स्कार्पियों वाहन से आया और उसके साथ फईम अली उर्फ रानू भरेवली निवासी, फारुख शेख भरवेली निवासी,प्रशांत चद्रिकापुरे भरवेली निवासी, नारद पचौरी भरवेली निवासी, शाकिर खान, निशार खान भी उतरे।यहां परवेज के पास लोहे का पाइप व नारद व फारुख हाथ में लाठी थी। जिन्होंने पीडि़त से कहा कि आजकल तू बड़ा नेता बन रहा है कहकर गाली-गलौज करने लगे।उन्हें पीडि़त ने जब गाली देने से मना किया तो एक रायहोकर लोहे के पाइप, लाठी व हाथमुक्को से मारपीट की। इस पर चिल्लाने पर मौके पर रंजीत ठवरे आया और उसने बीच-बचाव किया तो उसे भी लोहे के पाइप से मार की गई है। मारपीट के दौरान चिल्लाने पर सभी आरोपित दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

मारपीट की शिकायत भरवेली थाना में करने पर पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी आरोपितों के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,324,506,147,148,149, भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु की ओर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गुरुवार की सुबह प्रदर्शन करने पर सभी आरोपितों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |