डाक्टर के स्कूटर को ट्राले ने टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

इंदौर। तेज रफ्तार ट्राले ने एक युवा डाक्टर की जान ले ली। चालक ने डाक्टर के स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल डाक्टर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई। खुड़ैल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक घटना सात मील रास्ता की है। महू निवासी 28 वर्षीय डाक्टर गौरव विनोद सोनी बुधवार दोपहर स्कूटर से इंडेक्स अस्पताल के लिए रवाना हुए थे। सात मील के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला ने उनके स्कूटर टक्कर मार दी। डाक्टर गौरव काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। राहगिरों की मदद से गौरव को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन मौत हो गई।

लसूड़िया थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अस्पताल से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना खालसा चौक के समीप की है। कबिटखेड़ी निवासी 24 वर्षीय सन्नी पंवार स्कीम-78 स्थित निजी अस्पताल में एक्स-रे टेक्निशियन की नौकरी करता था। बुधवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। खालसा चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर अवस्था में घायल सन्नी को एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक सन्नी के पिता प्रकाश पंवार का निधन हो चुका है। छोटा भाई फोटोग्राफी संबंधित काम करता है। घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। लसूड़िया पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि देवास नाका से एमआर-10 और बापट चौराहा से देवास नाका की तरफ जाने वाले भारी वाहनों से आए दिन हादसे होते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |