नगर निगम सभापति और निगमायुक्त के प्रोफाइल फोटो लगाकर मांगे रुपये

देवास। प्रदेशभर के नगरीय निकायों के सभी महत्वपूर्ण कामों के लिए बने ई नगर पालिका पोर्टल पर सायबर अटैक के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। पोर्टल से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के फोटो व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी कर हैकर्स ने डार्क वेब पर अपलोड कर दी है।

दूसरी तरफ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के फोटो व नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के जरिए दूसरे देशों के नंबर से व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर रुपये मांगने का मामला भी सामने आया है। देवास के नगर निगम आयुक्त और नगर निगम सभापति के साथ भी यही हुआ। आयुक्त ने मामले में एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निवेदन किया है।

पिछले कुछ दिनों से ई नगर पालिका पोर्टल पर सायबर अटैक के कारण निगम सहित अन्य नगरीय निकायों के कई महत्वपूर्ण काम अटके हुए हैं। इधर बुधवार को नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा और नगर निगम सभापति रवि जैन के फोटो व अन्य जानकारी वाले व्हाट्सएप प्रोफाइल भी सामने आए। व्हाट्सएप के प्रोफाइल में फोटो व नाम तो अधिकारी व जनप्रतिनिधि के थे लेकिन नंबर किसी अन्य देश के थे। इन नंबरों से अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग संदेश भी भेजे गए।

बाद में दोनों ही जिम्मेदारों ने मामले को संज्ञान में लिया और आयुक्त ने पत्र लिखकर एसपी को शिकायत भी की। निगम सभापति रवि जैन ने बताया कि उनका वाट्सएप का डिस्प्ले पिक्चर व नाम लगाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। अन्य देश के नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को वाट्सएप संदेश भी भेजे। आयुक्त के फोटो का उपयोग भी इसी प्रकार के संदेश के लिए किया गया। बाद में आयुक्त द्वारा एसपी को की गई शिकायत में बताया कि नगर निगम के महापौर, सभापति, आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की फोटो व नाम का उपयोग कर अन्य नंबर से लिंक भेजकर राशि की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |