इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा पर जाएगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन

 इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन से पांच मार्च को दक्षिण दर्शन यात्रा पर ट्रेन रवाना होगी। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

इसके लिए यात्रियों को इकोनामी श्रेणी में 19010 प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी में 30800 प्रति व्यक्ति और कंफर्ट श्रेणी में 40550 प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा। विशेष एलएचबी रेक से यात्रा कराई जाएगी। इसमें आन-बोर्ड और आफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा की व्यवस्था रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |