शेयर बाजार में आएगी तेजी, Nifty छुएगा 23,500 स्तर, Goldman Sachs ने बताए तेजी के फैक्टर्स

भारतीय शेयर बाजार में साल 2023 के समान 2024 में तेजी रह सकती है। अमेरिकी निवेश फर्म गोल्डमैन सैश ने यह उम्मीद जताई है। इस कारण से निवेश फर्म द्वारा 2024 के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य बेंचमार्क निफ्टी50 के टारगेट को बढ़कर 23,500 रुपए कर दिया गया है। गोल्डमैन सैश ने दो महीने में ही निफ्टी पर अपने टारगेट को संशोधित किया है। पहले ये 21,800 का था। यह भारत के तेज आर्थिक विकास और ब्याज दर रुझान दोनों के लिए एक उन्नत दृष्टिकोण को दर्शाता है।

गोल्डमैन सैश ने क्यों बढ़ाया टारगेट

गोल्डमैन सैश की ओर से टारगेट बढ़ाने की वजह पिछले दो महीनों के दौरान होने वाले आर्थिक बदलाव है, जिनका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर होगा, जिसमें अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दर घटाने के संकेत देना है। इसका प्रभाव भारत के साथ-साथ पूरे एशिया में दिखेगा। ब्रोकरेज फर्म की ओर से कहा गया कि अच्छी ग्रोथ और ब्याज दर कम होने की संभावना को बाजार ने कुछ हद तक प्राइस कर लिया है। इस वजह से हमने निफ्टी के टारगेट में इजाफा किया है।

कंपनियों का बढ़ेगा मुनाफा

वैश्विक परिस्थितियों के साथ-साथ भारत की कंपनियों की आय भी तेजी से बढ़ेगी, जो कि बाजार के रिटर्न में अहम भूमिका निभाएगी। गोल्डमैन सैश का कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत में आर्थिक गति जारी रहेगी। मिड सेगमेंट के कॉरपोरेट मुनाफे में तेजी आने की उम्मीद है।

भारत चालू खाता घाटे में आएगी कमी

गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2024 में चालू खाता घाटा जीडीपी का 1.3 प्रतिशत रह सकता है, जो कि 60 आधार अंक कम है। चालू खाते घाटे में कमी आने की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |