घूस लेते पकड़ा गया RTO का प्रशासनिक अधिकारी, RC बनाने के बदले में मांगे थे 4000 रुपए

नैनीताल: उत्तराखंड विजिलेंस (Uttarakhand Vigilance) की टीम घूसखोर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के प्रशासनिक अधिकारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गाड़ी की आरसी (RC) बनाने के बदले में 4000 की घूस मांग रहा था।

अधिकारी ने मांगी थी 4000 रूपए की घूस 
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के हल्द्वानी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने हल्द्वानी थाना से नीलामी (Auction) की एक मोटर साइकिल ली। गाड़ी के दस्तावेज अपने नाम कराने के लिए उसने रूद्रपुर के आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानंद जोशी निवासी डहरिया, मुखानी, हल्द्वानी द्वारा से संपर्क किया। आरोप लगाया गया कि उसने 4000 रूपए की घूस की मांग की। कई बार संपर्क करने के बावजूद उसे आरसी नहीं दी गई। विजिलेंस कार्यालय की ओर से शिकायत की पुष्टि की गई और तथ्य सही पाए जाने पर एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

आरोपी से देर तक की गई पूछताछ
ट्रैप टीम ने आरोपी को 4000 रुपए की घूस लेते हुए हल्द्वानी के देवलचौड़ चौराहा से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से देर तक पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। विजिलेंस के निदेशक डा. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि गत पांच जनवरी को भी हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने सितारगंज सिडकुल के आरएम कार्यालय के सहायक लेखाकार को 9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी प्लाट की एनओसी के बदले घूस मांग रहा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |