इंदौर में ड्रग्स में इस्तेमाल रोलिंग पेपर और गोगो पर प्रतिबंध

इंदौर। नशे के लिए उपयोग में लिए जाने वाले गोगो और रोलिंग पेपर पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। नशेड़ी प्रतिबंधित पेपर का नशे के लिए उपयोग करते है। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ने बाकायदा धारा 144 के तहत आदेश जारी कर सभी थानों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, गोगो, रोलिंग पेपर, स्मोकिंग कोन, परफेक्ट रोल का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नशेड़ियों को पान की दुकान, चाय के ठेलों पर ही पेपर आसानी से मिल जाता है। आयुक्त ने नशे पर रोक लगाने के उद्देश से पेपर की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी दुकानदारों को आदेश की सूचना दे दी गई है। चारों जोन के डीसीपी, अपराध शाखा और इंटेलिजेंस को अलर्ट किया गया है। दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया है। मंगलवार से पुलिस एक्शन में नजर आएगी। पान की दुकान, गुमटियों, चाय के ठेलों पर प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

अफसरों के मुताबिक शहर में होने वाली लूट, चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार ज्यादातर केसों में नशेड़ी ही निकलते है। वारदात भी नशे के लिए करना कबूलते है। इन अपराधियों द्वारा ही नशा और नशे की सामग्री खरीदने की सूचना दी जाती है।
नशे के कारण होने वाले अपराधों से हर वर्ग परेशान है। विभिन्न सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि भी पुलिस अफसरों को समय-समय पर सूचना देते आए है। आयुक्त को इंटेलिजेंस द्वारा भी नशे की सामग्री की जानकारी मिलती रही है। आयुक्त के मुताबिक इस वर्ष ब्राउन शुगर के 65 केस, एमडी के 8, चरस के 4, गांजा के 7, स्मैक का एक केस दर्ज हुआ है। कुल चार करोड़ से ज्यादा की ड्रग खरीदी है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |