इंदौर में बच्चों से भरी स्‍कूल बस ने एक व्‍यक्ति को रौंदा, राहगीरों को टक्‍कर मारकर खंभे में घुसी

इंदौर। शहर में एक स्कूल बस से हादसा हो गया। इसमें एक शख्‍स की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल बस माणिक बाग ब्रिज के नीचे टर्न लेते समय दुकान में जा घुसी। इससे दुकान संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम दीपक पता चला है। उसकी माणिकबाग ब्रिज के पास नॉनवेज की दुकान है। कुछ लोगों के अनुसार बस से बच्चे उतर चुके थे। ⁠मृतक का शव ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद क्लीनर बस छोड़कर भाग गया, जबकि ड्राइवर को रहवासियों ने पकड़ा। बताया जाता है कि ⁠घटना के वक्त बस में दस से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। बस लारेल्स स्कूल की है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। इस हादसे में एक अन्‍य व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ तब बच्‍चे बस में थे।

कुछ लोगों के अनुसार बस ने टक्‍कर से पहले एक दोपहिया वाहन को टक्‍कर मारी। टक्‍कर के बाद बस खंभे में घुसी। बस की गति इतनी तेज थी कि खंभा भी उसकी टक्‍कर से तिरछा हो गया।

दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस को पुलिस थाने भिजवा दिया गया है। घायल शख्‍स को उपचार के लिए निजी अस्‍पताल ले जाया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को मौके पर बुलाकर बस को थाने भेजा गया। इधर, एक्टिवा चालक को निजी अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि बस में बच्चे भी बैठे हुए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |