Bilkis Bano Case: डी राजा ने की SC के फैसले की सराहना, कहा- BJP के महिला सशक्तिकरण के खोखले दावे हुए उजागर

पटना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी. राजा (D Raja) ने सोमवार को बिलकीस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले (Bilkis Bano Gangrape Case) के दोषियों को दी गई माफी को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के फैसले की सराहना की। एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए राजा ने बाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से भी मुलाकात की।

कोर्ट ने भाजपा के खोखले दावों को किया उजागर 
डी. राजा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शीर्ष अदालत के फैसले के बारे में एक खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी कि बिलकीस बानो मामले में दोषियों को माफी ‘धोखाधड़ी और तथ्यों को दबाकर’ प्राप्त की गई थी, ने भाजपा के महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के खोखले दावों को उजागर कर दिया है।” उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकीस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को सजा में छूट देने के राज्य सरकार के फैसले को सोमवार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि आदेश ‘‘ घिसा पिटा ” था और इसे बिना सोचे-समझे पारित किया गया था।

इससे पहले, दिवंगत भाकपा नेता चंद्रशेखर सिंह की स्मृति में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए, राजा ने “अयोध्या में राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाने” के लिए मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा बड़ी ताकत नहीं है, वहां भी राम मंदिर के मुद्दे पर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |