भारत से पंगा लेना पड़ा भरी, सियासी भूचाल में फसे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ no-confidence motion लाने की चर्चा चल रही है, जिससे भारत-मालदीव संबंधों में तनाव बढ़ गया है। यहां तक कि भारतीय पर्यटकों की बुकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है। मालदीव के संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने राष्ट्रपति मुइज्जू को हटाने की मांग की है और उन्होंने आपसी समर्थन के लिए नेताओं से मदद करने का आग्रह किया है। अली अजीम ने बताया कि उनकी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP), विदेश नीति में स्थिरता बनाए रखने के लिए कमिटेड है और किसी भी पड़ोसी देश को विदेश नीति से अलग नहीं करने देंगे।

टूरिज्म एसोसिएशन ने भी जताई आपत्ति
भारत से पंगा लेना मालदीव को इतना भारी पड़ सकता था शायद इसका अंदाजा उनको खुद भी नहीं था। इसके अलावा, भारतीय पर्यटकों की बुकिंग में गिरावट के बाद, मालदीव की टूरिज्म एसोसिएशन ने भी अपने मंत्रियों द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री और लोगों के खिलाफ दिए गए बयान की आलोचना की है। टूरिज्म एसोसिएशन ने कहा कि भारत हमारा निकटतम पड़ोसी और सहयोगी है और उन्होंने भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों की सराहना की है।

भारत ने हमेशा हमारी की मदद
इतिहास में जब भी हमारे देश पर कोई भी संकट आया है तो सबसे पहले भारत की तरफ से ही मदद का हाथ आगे आया है। सरकार के साथ-साथ हम भारत के लोगों के भी आभारी हैं कि उन्होंने हमारे साथ इतने घनिष्ठ संबंध बनाए हैं। बात करें मालदीव के टूरिज्म क्षेत्र की तो इसमें भारत ने लगातार एक अहम भूमिका अदा की है। कोविड-19 के बाद हमारे टूरिज्म सेक्टर को उबरने में भी बड़ी मदद मिली है।मालदीव के लिए भारत एक अहम भूमिका रखता है।’

भारत से मांगे माफी
मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने भी बातचीत की मांग की है और भारत से माफी मांगने का सुझाव दीया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को इस राजनयिक संकट को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास जाना चाहिए और भारतीय नेताओं के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को स्वीकार करना चाहिए। इस समय के तनावपूर्ण माहौल में, भारत और मालदीव के बीच संबंधों को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं, ताकि दोनों देशों के बीच की दोस्ती और सहयोग की मूल बुनियाद बनी रहे।

क्या है No-Confidence motion ?
No-Confidence motion एक संसदीय प्रक्रिया है जिसका उपयोग वर्तमान सरकार के समर्थन का परीक्षण करने के लिए किया जाता है।यह संसद सदस्यों को सरकार की प्रभावी ढंग से शासन करने की क्षमता में विश्वास की कमी को व्यक्त करने की अनुमति देता है। यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो इससे सरकार को बदला जा सकता है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सरकार को जवाबदेह बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण उपकरण है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |