भाजपा नेता की प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले की खुज्जी विधानसभा में भाजपा नेता की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान के आत्महत्या कर ली। पूरा मामला खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छुरिया विकासखंड के ग्राम ख़ुर्शीटिकुल का है। जहां पर लक्ष्मण दास साहू ने भाजपा नेता एकांत चंद्राकर पर बड़ा आरोप लगाते हुए 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। चूंकि किसान लक्ष्मण साहू सहकारी समिति का अध्यक्ष था। इसलिए पूरा मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है जिसका खुलासा मृतक ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है।

PunjabKesari

मृतक ने अपने द्वारा लिखे नोट में भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि जब से वह सहकारी समिति का अध्यक्ष बना तब से उसे भाजपा नेता द्वारा हर स्थानों पर उसे लगातार प्रताड़ित करता था और उसे उस पद से हटाने का हर संभव प्रयास करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर अंततः किसान ने आत्महत्या करते हुए इसी रास्ते को अपना अंतिम विकल्प माना और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान ने उक्त नेता पर आरोप लगाते हुए किसान लिखा है कि वह भी बीजेपी का कार्यकर्ता था उन्होंने पार्टी के लिए कार्य किया। उक्त भाजपा नेता बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हुए पार्टी को नुकसान पहुचाने का हर सम्भव प्रयास किया।

मृतक किसान ने अपने सूसाइड नोट में लिखा है कि सरकार व प्रशासन इस भाजपा नेता को सजा दिलाकर,उनके परिजनों को न्याय दिलाये। वीओ– इधर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने शासन से मृतक के परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की है। उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू को प्राप्त हुई वैसी ही वो मृतक किसान के परिजनों से मिलने ख़ुर्शीटिकुल पहुंची वहां परिजनों से मुलाकात की व उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे आरोपी को सजा दिलाकर परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। चूंकि उक्त गांव डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए डोंगरगांव थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी डोंगरगांव उपेंद्र शाह ने बताया कि अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है जैसे ही वहां से पुष्टि हो जायेगी आगे की कार्यवाही की जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |