प्रसव के बाद अचानक बिगड़ी महिला की तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

अलीराजपुर : मध्य पदेश के अलीराजपुर जिले के निजी अस्पताल में प्रसूति के बाद महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। ज़िले के पिथनपुर गांव की महिला को परिजन प्रसूति के लिए ज़िला अस्पताल के कर पहुंचे थे, लेकिन महिला की स्थिति गंभीर होने से ज़िला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद महिला के परिजन उसे अलीराजपुर के निजी अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया।

ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। क़रीब 3 घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं परिजनों के आरोप पर सफ़ाई देते हुए महिला ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर नेहा चौहान ने बताया कि महिला हाई रिस्क थी, उसका सुरक्षित प्रसव भी किया गया था लेकिन ऑपरेशन के बाद कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |