MP के CM मोहन यादव बोले- उज्‍जैन से तय हुआ था नरेन्‍द्र मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का शुभारंभ

 उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बना भारत का पहला स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ देशवासियों को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्‍होंने प्रसादम और अवंतिका हाट बाजार का जायजा भी लिया और व्‍यंंजनों का लुफ्त उठाया।

प्रसादम नीलकंठ वन के समीप उज्जैन स्मार्ट सिटी ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से मिली पौने दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि से बनाया है। यहां श्रद्धालुओं के वाहन पार्क करने सहित डिजिटल पेमेंट, सुरक्षित शुद्ध पेयजल, छायादार बैठक स्थल, उपयोगी स्टेज, प्लांटेशन, डस्टबिन सुविधा भी है। प्रसादम की दुकानों में भोजन बनाने के लिए पानी भी आरओ का इस्तेमाल किया जाएगा।

संदेह होने पर खाद्य पदार्थ की जांच के लिए स्टाल भी लगाया है। “ईट राइट फूड” के सभी मापदंडों का यहां विशेष ध्यान रखा जा रहा है और आगे भी रखे जाने का दावा है। यह ऐसा फूड स्ट्रीट हब है जो लोगों को पौष्टिक, हितकारी और साफ भोजन प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। यहां स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन करते हुए भोजन बनाया और परोसा जाएगा ताकि उपभोक्ता की सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित किया जा सके।

मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब गोवा में नरेन्‍द्र मोदी का नाम घोषित हुआ तो उसकी विचार बैठक उज्जैन में हुई और यहां तय हुआ कि भविष्य का प्रधानमंत्री कौन होगा। मोहन यादव ने इस दौरान कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों की भी तारीफ की।

सीएम मोहन यादव ने कहा इस बार की मकर संक्रांति महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारी दृष्टि में केवल चार ही जातियां हैं। महिला, किसान, युवा, गरीब। हमारी सरकार इन चारों वर्गों के लिए बराबरी से काम कर रही है। कोविड के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाकडाउन की घोषणा की तब मैं भी डर गया था। बाबा महाकाल की कृपा से वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिला और मोदी के नेतृत्व में हम इस महामारी पर नियंत्रण पा सके। दुनिया के सामने मानवता का सिद्धांत पेश करते हुए वैक्सीन उपलब्ध करवाई। अब हमारी कोशिश होगी कि हर जिले में एक मेडिकल कालेज बने। सीएम ने कहा कि उज्जैन में जवाबदारी दोहरी हो जाती है। यहां से विधायक भी हूं और प्रदेश की जवाबदारी भी मिली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने विकास को स्वास्थ्य के साथ जोड़ा है। स्वस्थ होने का मतलब केवल उपचार के लिए अस्पताल बना देना नहीं बल्कि उन्हें स्वस्थ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है।

हर जगह लगेगी फूड स्ट्रीट

इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि केवल अस्पताल बनाना काफी नहीं है, लोगों को बेहतर भोजन भी देना है। उन्‍होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में देश में अन्‍य जगह फूड स्ट्रीट लगाई जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाएगा।

पीएम मोदी की तारीफ की

उन्‍होंने कोरोना काल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा किया और दुनिया में वैक्सीन का पहला डोज लगने के एक माह बाद ही भारत में भी वैक्सीन का पहला डोज लग गया। उन्होंने कहा कि 220 करोड़ डोज लगाने वाला देश भारत है। भाजपा में सामर्थ्य है और भारत ये कर सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है

पैसों की कमी नहीं होने देंगे

मांडविया ने सीएम यादव से कहा कि आप, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सेक्‍टर में डेवलपमेंट के लिए लीड करें केंद्र सरकार संसाधन और पैसों की कमी नहीं रहने देगी जाएगी।

बिल गेट्स से मुलाकात का किया जिक्र

मांडविया ने बताया कि जब वे उद्योगपति बिल गेट्स से मुलाकात की तो उन्होंने भी भारत के कोविड मैनेजमेंट सिस्‍टम और वैक्सीनेशन की तारीफ की।

मनहित एप भी लांच किया गया। यह एप मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित है। जो कि मन: स्थिति समझने में मदद करेगा और सुझाव भी देगा।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की गई। इसके साथ ही 218.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शिलान्‍यास और लोकार्पण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

 

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |