अनाज व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा, एक लाख 30 हजार रुपये ले भागे बदमाश

गंधवानी । थाना क्षेत्र के ग्राम जीराबाद में शनिवार को अनाज व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की गई। गर्दन पर धारदार हथियार रखकर व्यापारी के साथ बदमाशों ने मारपीट की तथा रुपयों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में एक लाख 30 हजार रुपये थे।

बताया जा रहा है कि मनावर निवासी अनाज व्यापारी असलम मंसूरी प्रति शनिवार को जीराबाद में साप्ताहिक हाट बाजार में अनाज की खरीदी करने जाते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे तीन बाइक पर सवार होकर आठ बदमाशों ने व्यापारी के गर्दन पर धारदार हथियार रखा तथा उनके मारपीट की और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी के मजदूर कालू निवासी मनावर का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। मामले की जानकारी जीराबाद पुलिस चौकी प्रभारी अनूप बघेल को दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

फरियादी व्यापारी असलम मंसूरी ने बताया कि मैं दुकान पर बैठा था कि बाइक से आए सात से आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट कर बैग में रखे एक लाख 30 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में गंधवानी व जीराबाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे कुछ सुराग मिल सके। क्षेत्र में पल्ली व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है।

छोटे अनाज व्यापारी हाट बाजार के दिन अनाज खरीदी करने के लिए विभिन्न गांवों में जाते हैं। व्यापारियों के पास अनाज खरीदी करने के लिए नकद रुपये होते हैं। बदमाश इसी बात का फायदा उठाकर हाट बाजार में ध्यान रखकर अनाज व्यापारियों से लूटपाट कर लेते हैं। पिछले दिनों भी इस प्रकार की कई घटनाएं गंधवानी क्षेत्र में हो चुकी हैं। इससे छोटे व्यापारी अब परेशान हो गए हैं एवं बाजार में दुकान लगाने को लेकर चिंतित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |