कांग्रेस के स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक कल.. PCC प्रमुख समेत नेता प्रतिपक्ष भी होंगे शामिल

भोपाल: विधानसभा चुनावों में मिली हर को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। शनिवार को एआईसीसी की तरफ से अलग-अलग राज्यों के लिए लोकसभा चुनावों के मद्देनजर स्टेट कमेटी का गठन किया गया था वही अब सोमवार को इस कमेटी की अहम बैठक होने जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक़ भोपाल में कल सुबह 11:30 बजे स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक और फिर 12:30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित होगी। इस मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही टीम के सदस्य आने वाले दिनों में राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर भी चर्चा कर सकते हैं।

गौरतलब हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को 8 राज्यों में अपनी इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने सेंट्रल वॉर रूम और प्रचार समिति का भी गठन किया है। मध्य प्रदेश की इलेक्शन कमेटी की जिम्मेदारी जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं, राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। उधर, तेलंगाना में चुनाव समिति के अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चुना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |