पटनाः अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश-विदेश में हर्षोल्लास चरम पर है। इस ऐतिहासिक पल को शासन-प्रशासन से लेकर श्रद्धालु यादगार बनाने में जुटे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए माता सीता जी के मायके मिथिला से उनके ससुराल अयोध्या जाने वाला सामान भी जा चुका है।
जनकपुर (नेपाल में स्थित) मिथिला प्रभु श्रीराम जी के ससुराल मां जनक नन्दिनी मां जानकी जी के जन्मस्थान जनकपुर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु, सोने चांदी के आभूषण, धनुष बाण, चांदी के बर्तन, भार, मेवा, फल की ढेर सारी टोकरियां ट्रक से लदकर अयोध्या (भारत) के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।
बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इस समारोह में आने वाले सभी भक्तों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।