टीकमगढ़ में अटल ज्योति योजना बनी मजाक, विद्युत आपूर्ति न होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित

 टीकमगढ़। जिले के दिगौडा में अटल ज्योति योजना मजाक बनी हुई है। बाजार क्षेत्र की बिजली लाइन लगभग दस दिन से खराब पड़ी है। विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बाजार में लगभग एक घंटे के लिए बिजली आती है और फिर गुल हो जाती है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कनिष्ठ यंत्री जब से दिगौड़ा पदस्थ हुए हैं। वह तब से कभी कार्यालय में नहीं बैठते हैं ओर ओरछा में निवास करते हैं। ऐसे में लोग अपनी समस्याएं लेकर भी उन तक नहीं जा पाते हैं। लोगों ने कहा कि बच्चों की परीक्षा नजदीक है और लाइट न होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी खिलवाड़ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दिगौडा विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ लिपिक और कंप्यूटर आपरेटर के भरोसे विद्युत वितरण कंपनी का यह क्षेत्र चल रहा है। बाजार में दस दिन से एक खंबे में करंट आ रहा है। शिकायतों के बाद भी कर्मचारी यहां सुधार करने नहीं आ रहे हैं। विगत दिवस एक गाय को करंट लग गया था। ग्रामीणों की मदद से गाय को जैसे तैसे बचा पाया, लेकिन विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी नहीं आए। कनिष्ठ यंत्री ग्रामीणों का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |