दो बाइक की आमने-सामने भिडंत, पिता–पुत्र सहित तीन की मौत, दो घायल

बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में कुकरू-खामला मार्ग पर लहास गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिता–पुत्र सहित तीन लोगों की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक तीन साल का बालक भी शामिल है। घायलों को भैंसदेही के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह है घटनाक्रम

भैंसदेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासनेर के रविंद्र कास्देकर उम्र 28 साल अपने तीन वर्ष के पुत्र प्रियांशु कास्देकर और छोटू कास्देकर के साथ बाइक से बासनेर जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर सुरेश गन्नू बारस्कर उम्र 30 साल निवासी हरिमऊ और मंगल काशीराम आ रहे थे। लहास गांव के पास रास्ते में अचानक दोनों बाइक्स की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रविंद्र कास्देकर और उनके बेटे प्रियांशु की मौत हो गई, जबिक दूसरी बाइक पर सवार सुरेश ने भी गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगल और छोटू बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भैंसदेही के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |