नरेन्द्र मोदी भगवान राम की मूर्ति को स्पर्श करेंगे तो मैं क्या वहां ताली बजाऊंगा- स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

रतलाम। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा में शास्त्र सम्मत परंपरा का पालन होना चाहिए। सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिंदू ही थे। राजनेता तो दांव खेलते रहते हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री कूटनीति में माहिर हैं। उनमें इतना दम तो है कि वे अपने को सनातनी, धार्मिक, हिंदू साबित करने में लगे हैं, शास्त्र सम्मत हो जाएं तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।

यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान गोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कही। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि वे कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। वहां मोदी लोकार्पण करेंगे, राम भगवान की मूर्ति को स्पर्श करेंगे तो मैं वहां क्या ताली बजाकर जय-जय करूंगा।

शंकराचार्य ताली बजाएंगे तो वे अधिक से अधिक नमस्कार कर लेंगे। वे योग करा रहे हैं, योगी हो गए। धार्मिक क्षेत्र में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं। मुझे अपने पद की गरिमा का ध्यान है। मुझे मिले निमंत्रण में बताया गया है कि आप चाहें तो एक व्यक्ति को साथ लेकर आ सकते हैं। अगर 100 व्यक्ति के साथ आने का बोलते तो भी नहीं जाता। इससे अयोध्या से मेरा संबंध नहीं टूटेगा, लेकिन इस अवसर पर मेरा जाना उचित नहीं है।

मक्का मक्केश्वर महादेव है

शंकराचार्य ने कहा कि मक्का भी मक्केश्वर महादेव है। ताजमहल का नाम तेजो महादेव है। वर्तमान में तीर्थस्थल को पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है। इससे वे भोगस्थली बन रहे हैं। धर्म की सीमा में ही राजनीति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरक्षक हैं, गाय को चारा खिलाते हैं, लेकिन गो हत्यारों का आदर्श भी बनना चाहते हैं। उनको समझना कठिन है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |