J-K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दी जानकारी देश By Shahzad Khan On Jan 4, 2024 113 जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर जोन की पुलिस ने रात साढ़े दस बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कुलगाम जिले के हादीगाम क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गयी है।” उसने बताया कि कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। इस संबंध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 113 Share