पति और जेठ की गोली मारकर हत्या करने वाली महिला को भेजा जेल, आरोपित ने कही ये बात मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Jan 3, 2024 107 उज्जैन। जिले के इंगोरिया कस्बे में सोमवार को गोली मारकर पति और जेठ की हत्या करने वाली महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला ने वारदात के बाद थाने में जाकर देशी कट्टे समेत समर्पण कर दिया था। Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें महिला का बयान- पति व जेठ प्रताड़ित करते थे इस मामले में महिला का कहना था कि पति व जेठ उसे प्रताड़ित करते थे। पारिवारिक व जमीन विवाद को लेकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। विवाद में उठाया यह कदम बता दें कि इंगोरिया निवासी महिला आंगनबाड़ी में काम करती है। सोमवार सुबह उसने जमीन व पारिवारिक विवाद के चलते जेठ धीरज पर घर के बाहर पूजा करने के दौरान गोली चला दी थी। इस दौरान आवाज सुनकर बाहर निकले जेठ के पुत्र व जेठानी पर भी उसने गोलियां चलाईं, हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी। कमरे में मारी पति को गोली इसके बाद वह कमरे में गई और अपने पति राधेश्याम को भी गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धीरज ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। स्वजन का कहना है कि पति और जेठ द्वारा आए दिन विवाद करने व शराब पीकर मारने से महिला प्रताड़ित थी। आरोपिता ने बताया कि जिस देशी कट्टे से उसने गोलियां चलाई थीं, वह उसके पति का था। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 107 Share