इंदौर की सेंट्रल जेल में खूंखार अपराधी से मिला मोबाइल, प्रहरियों से उलझने पर बदलेगी जेल

इंदौर। सेंट्रल जेल में खुंखार अपराधी जुबैर से मोबाइल मिलने के मामला गंभीर हो गया है। जेल मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने उसकी जेल बदलने की रिफारिश की है। जुबैर जेल प्रहरियों से भी विवाद करता है। इसके पूर्व भी उसे भोपाल से शिफ्ट किया गया था।

करीब पांच दिन पूर्व चक्कर अधिकारी इंद्ररसिंह नागर ने कुख्यात अपराधी जुबैर मौलाना से सिम और मोबाइल जब्त किया था। जुबैर बैरक नंबर 7 में बंद है। तलाशी लेने वाले प्रहरी ललितकुमार और बलराम से उसने विवाद भी किया। जेल अफसरों ने मामले की भोपाल में रिपोर्ट भेजी और जेल शिफ्ट करने की सिफारिश की। इस घटना के बाद जेल मुख्यालय ने उन कैदियों का रिकार्ड मांगा जो जेल में अशांति फैलाते हैं।

भोपाल में महिला प्रहरी से विवाद करने पर इंदौर भेजा
जुबैर मौलाना इसके पूर्व भोपाल जेल में बंद रहा है। यहां भी मुलाकात के दौरान समय सीमा को लेकर उसने महिला प्रहरी से विवाद किया था। अफसरों द्वारा समझाने पर उसने सिर फोड़कर हंगामा किया। अफसरों को उलझाने के लिए कोर्ट में परिवाद दायर कर पिटाई का आरोप लगा दिया। अफसरों ने कोर्ट को सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो कोर्ट ने मामला समझा। इसके बाद जुबैर मौलाना को इंदौर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
जेल से गैंग चला रहे गुंडे
सेंट्रल जेल में सलमान लाला जैसे कई गुंडे बंद हैं। लाला के पास खजराना, चंदन नगर, एमआइजी, विजय नगर, आजाद नगर के आपराधिक किस्म के युवाओं की फौज है। उससे मुलाकात कर लोगों से वसूली करते हैं। उसके इशारे पर ही आरोपित अपराध करते हैं। जेल अफसरों के मुताबिक जेल में मनमानी करने वाले कुछ अपराधियों की फाइल तैयार की गई है। जल्द ही उन्हें अन्य जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |