बस चालकों ने सड़क पर फेंके लाइसेंस, ई-रिक्शा से उतरवाई सवारियां, दूसरे दिन भी विरोध जारी

छतरपुर। देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं। शहर में ड्राइवरों ने एकजुट होकर वाहन संचालन का विरोध कर रहे हैं। सवारी वाहनों, ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों के चालकों से वाहनों को चलने से रोका गया। जो ई रिक्शा सवारियों को ढो रहे थे उनके वाहनों से सवारियां उतरवाई गई। जिसे लेकर कहीं कहीं बहस और आपसी झगड़े होने शुरू हो गए। वहीं इधर चंदला में चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने लाइसेंस फेंककर नए कानून का विरोध जताया।

चंदला में सुबह से ही बस ड्राइवर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और नए नियम का विरोध करते नजर आए। चंदला से छतरपुर अजयगढ़ पन्ना के लिए संचालित होने वाली बसों के ड्राइवरों ने बसों को बस स्टैंड पर ही खड़ा रखा। इस संबंध में ड्राइवर ने बताया कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा ड्राइवर के लिए एक कानून बनाया गया है उसका वह विरोध करते हैं और जब तक यह कानून वापस नहीं होता है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और बसों को संचालन नहीं किया जाएगा।

लोगों के आवागमन पर पड़ रहा असर

चालकों के हड़ताल पर चले का जाने का असर लोगों के बीच आवागमन पर पड़ रहा है। बसों के संचालन बंद होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। जहां बस स्टैंडों से लोगों को वाहन नहीं मिल पाने के कारण घर लौटना पड़ा। इधर ट्रकों के पहिए थमे रहने के कारण शहर में माल का आयात निर्यात भी थम गया है। हड़ताल के कारण शहर के बस स्टैंड पर सन्नाटा सा पसरा रहा। इधर सवारियां वाहनों को इंतजार करती नजर आईं।

पहले यह था कानून

हिट एंड रन मामले को आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 304A (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जान जोखिम में डालना) के तहत केस दर्ज किया जाता है। इसमें दो साल की सजा का प्रावधान है। विशेष केस में आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाती है।

संशोधन के बाद सेक्शन 104 (2) के तहत हिट एंड रन की घटना के बाद यदि कोई आरोपी घटनास्थल से भाग जाता है। पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचित नहीं करता है, तो उसे 10 साल तक की सजा भुगतनी होगी और जुर्माना देना होगा। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |