श्री जटाशंकर धाम में नव वर्ष दिन देर रात तक रही भारी भीड़, हजारों दर्शनार्थियों ने किए दर्शन

छतरपुर: अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन श्री जटाशंकर धाम में भारी भीड़ रही। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल के बावजूद उम्मीद से अधिक संख्या में श्रद्धालु श्री जटाशंकर धाम पहुंचे और भगवान श्री जटाशंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। यहां सुबह काफी घना कोहरा होने से 11 बजे तक सामान्य भीड़ ही रही इसके बाद अचानक भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर के साथ ही चौक परिसर लोगों से पूरी तरह भर गया। यह भीड़ देर शाम तक जारी रही, अभी भी लोगों की भोलेनाथ के दर्शनार्थ कतारें लगी हुई हैं।

लोकन्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त वालंटियर लगाकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। साथ ही व्यवस्थाओं की निगरानी की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शाहगढ़ थाना सहित जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

गौरतलब है कि अंग्रेजी नए वर्ष का आरंभ सोमवार से हुआ है। इस कारण भी शिव धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। वही इन दिनों ठंड का मौसम होने से इस पहाड़ी इलाके में घना कोहरा होता है। जिसके चलते यहां का नजारा बेहद लुभावना और मनभावन होता है। इस कारण लोग प्रकृति के इस अनुपम सौंदर्य को निहारने के लिए भी शिव धाम पहुंच रहे हैं। न्यास कोषाध्यक्ष राकेश धतरा ने बताया कि इन दोनों श्री जटाशंकर धाम का मौसम और नजारा अद्भुत है। घने कोहरे में ऐसा लगता है कि प्रकृति के इस रूप को घंटे निहारते रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |