राजस्थान : कड़ाके की ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम भजनलाल शर्मा, सिटी पार्क में लोगों से मिले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह मानसरोवर इलाके के सिटी पार्क में सैर पर निकले और वहां घूम रहे लोगों से संवाद किया। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर जारी है। एक प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के बीच शर्मा सुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सैर पर निकले। उन्होंने इस दौरान लोगों से संवाद भी किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। सुबह घूमने निकले अनेक लोग शर्मा के साथ कदमताल करते नजर आए। अनेक लोगों ने उनके साथ फोटो भी ली।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम में भी फिट रहने का संदेश दिया था, इसलिए हर व्यक्ति को ‘शारीरिक गतिविधियों’ को बढ़ावा देना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |