Bercha चोरी के तीन ओर डकैती का फरार आरोपी धराया,बेरछा पुलिस पुलिस को मिली दोहरी सफलता

Bercha संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकधाम के लिए पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद टीएस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी भविष्य भास्कर मार्गदर्शन में बेरछा पुलिस को दोहरी सफलता मिली

जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप विगत 14-15 अगस्त की रात्रि हुई जल मोटर चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी रवि भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 अगस्त को फरियादी धरम सिंह पिता भारत सिंह कराडा ने बेरछा थाने पर सूचना दी थी कि उनकी नव निर्माणाधीन मकान से दो जल मोटर स्टार्टर ओर केबल अज्ञात बदमाशों ने चुरा ली है। जिस पर बेरछा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी में लिप्त आरोपी मोटर ओर केबल बेचने जा रहे है। पुलिस घेरा बन्दी कर तीन आरोपी राहुल पिता अंबाराम मालवीय, डूंगर पिता मदन लाल गुर्जर, विष्णु पिता मोहन लाल निवासी लसुल्या ब्राह्मण थाना पिपलरावा जिला देवास को चोरी की गई। मोटर तथा अन्य सामान के साथ मंगलवार शाम को बिरगोद रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार पुलिस ने अन्य डकैती की धारा 394,395,397 आईपीसी में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2020 में शाजापुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पिपल्या इंदौर विक्रम जाट के निवास पर ट्रेक्टर ओर भेंस की डकैती के मामले में फरार चल रहे। आरोपी धरम पिता हिन्दू सिंह गुर्जर निवासी सम्मसखेड़ी जिला देवास को बालोन फंटे से मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धरम सिंह पर बेरछा थाने में जल मोटर चोरी के तीन अलग-अलग मामलो में बदमाश पर तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बुधवार को चारो आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम थाना प्रभारी रवि भंडारी,सायबर सेल के उप निरीक्षक अकित मुकाती, ए एस आई रामेश्वर पटेल,बाबूलाल पटेल,भोपाल सिंह, खुशाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक अनिल मंडलोई, आरक्षक नयन यादव, कृष्ण पाल, अनिल सक्सेना , राजेश दांगी की अहम भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |