गुना बस हादसे के 5 दिन बाद परिजनों को मिले अपनों के मिले शव, कईयों का हुआ अंतिम संस्कार, कईयों का सीधे विसर्जन

गुना: गुना बस हादसे में मारे गए लोगों की बॉडी सोमवार सुबह परिवार वालों को सुपुर्द कर दी गई। 5 दिन बाद परिवार वालों को अपनों के अवशेष मिल पाए। कागजी कार्रवाई करने के बाद बॉडी सुपुर्द की गईं। कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे, तो कुछ सीधे विसर्जन करने के लिए ले जा रहे हैं।

बता दें कि 27 दिसंबर को हुए बस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। सभी शव बुरी तरह जल गए थे। इनमें से दो शवों की पहचान हो गई थी। शिनाख्त होने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिए गए थे। वहीं 11 शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। इनकी शिनाख्ती के लिए DNA जांच कराई गई थी। ग्वालियर FSL में DNA जांच की गई। महीनों में होने वाली जांच महज दो दिन में कर दी गई। 5 डॉक्टरों की टीम लगातार इस काम में लगी रही।

रविवार शाम को गुना प्रशासन को सभी की DNA रिपोर्ट मिल गई। सभी 11 DNA मैच हो गए थे। इसके बाद सभी को कॉल कर बॉडी लेने के लिए बुलाया गया। हालांकि, अस्पताल में यह तय हुआ कि सोमवार सुबह सभी को बॉडी सुपुर्द की जाएंगी। सोमवार सुबह परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। शिवपुरी से भी 6 बॉडी सुबह गुना पहुंच गई। यहां सभी को शव सुपुर्द कर दिए गए। CSP श्वेता गुप्ता, तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा, कोतवाली TI अनूप भार्गव इस दौरान मॉनिटरिंग के लिए उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |