लापरवाही की सारी हदें पार कर दौड़ रही थी बस, जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

गुना। बीते 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश के गुना में हुए रूह कंपा देने वाले बस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद इस दुर्घटना को लेकर कई सवाल खड़े हुए। जिसे दिखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए थे। गठित जांच कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट दे दी है। प्रभारी कलेक्टर प्रथम कौशिक ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

हालांकि बस में आग कैसी लगी इन कारणों का पता नहीं चल पाया। बस में आग लगने की वजह से सारे सबूत पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। इस रिपोर्ट में ये लिखा गया कि बस साफ-कंडम थी साथ ही सड़क पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से अनफिट थी। इसके अलावा 11 शवों की पहचान के लिए DNA रिपोर्ट का इंतज़ार है। ये रिपोर्ट 3 जनवरी तक मिलने की संभावना है। बता दें ग्वालियर फोरेंसिक लैब में DNA जांच चल रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |