रामलला के दर्शन करने पैदल की निकल पड़ा रामभक्त, 1700 किमी की यात्रा कर पहुंचेगा अयोध्या धाम..

पन्ना। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिससे देश-विदेश के सनातनी हिंदू उत्साहित हैं। लाखों लोग अयोध्या पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की तैयारी में है। वहीं कुछ लोग अपने स्थानीय मंदिरों में भजन कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक अनोखा और अद्भुत मामला सामने आया है।

मुंबई के 25 वर्षीय राम भक्त विनोद रामाचार्य वर्मा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। 42 दिन की यात्रा पुरी कर वह पवित्र नगरी पन्ना में भगवान श्री जुगल किशोर के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन और विश्राम उपरांत आगे बढ़ गए। करीब मुंबई से अयोध्या तक की दूरी व 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पूरी करेंगे। विनोद ने बताया कि वह मुंबई से यात्रा प्रारंभ कर सबसे पहले त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे उसके बाद नासिक, उज्जैन, सिरोंज, टीकमगढ़, देवगढ़, बल्देवगढ़ होते हुए पन्ना पहुंचे और यहां से दर्शन और विश्राम उपरांत चित्रकूट पहुंचेंगे जहां से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

विनोद ने बताया कि यह मेरी भक्ति और आस्था की बात है। विचार आया कि मैं आज तक भगवान श्री राम के लिए कुछ नहीं सका लेकिन जब मंदिर बन कर तैयार हो गया है तो शामिल होना जरूरी है और लोगों को यह संदेश भी देना चाहता हूं कि जब मैं पैदल जा सकता हूं तो लोग गाड़ी वाहन और ट्रेन से क्यों नहीं जा सकते। विनोद की इस आस्था विश्वास और उत्साह से लोग आश्चर्यचकित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |