उज्जैन। रैप सॉन्ग ‘गलत काम करे’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने गाने पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री से सनातन के अपमान को लेकर कानून बनाने की मांग की है। दरअसल इस गाने में कई अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है ,इसी के साथ महादेव के नाम का भी प्रयोग किया गया है इसके बाद भारतीय पुजारी महासंघ ने नाराजगी जाहिर की है।
यह एक 3 मिनट से ज्यादा का रैप सॉन्ग है। इस गाने में महादेव के नाम के साथ ही डमरू-त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के महासचिव और महाकाल मंदिर के पुजारी पं महेश शर्मा ने कहा है कि इस गाने से भगवान महादेव का नाम तुरंत हटाया जाए।पंडित महेश शर्मा का कहना है कि सनातन धर्म को लेकर ही क्यों बार-बार इस प्रकार की टिप्पणी और अश्लील बातें की जा रही हैं। हमने हमेशा से ही सनातन की रक्षा करने के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग फिल्म और गाने के जरिए भगवान का मजाक बनाते हैं। हमने सदैव इसका विरोध किया है। आगे भी इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ विरोध करते रहेंगे।