महाकाल मंदिर के बाहर एक बार फिर माला बेचने वाली महिलाओं के बीच जमकर चले लात – घूंसे , वीडियो वायरल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के बाहर एक बार फिर महिलाओं में मारपीट हुई है। बता दें की माला बेचने वाली महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। महिलाओं के बीच मारपीट होता देख दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं

यह पूरा मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है ।  महाकाल मंदिर के बाहर माला बेचने वाली महिलाओं के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता है। बता दें की रुद्राक्ष और माला बेचने वाली महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला चप्पल लेकर आ गई। वहीं आसपास के दुकानदारों और मंदिर के बाहर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। वहीं मारपीट होता देख लोगों की भीड़ लग गई और कई लोग वीडियो बनाने लगे। आपको बता दें कि मंदिर के बाहर कई लोग गुमठियां लाकर बैठते है। जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आते रहती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |