बेंगलुरु : अपार्टमेंट के स्वीमिंग पूल में 9 साल की बच्ची मिली डेड, पिता ने कहा- मौत की सच्चाई सामने आये

बेंगलुरु: बेंगलुरु के प्रौद्योगिकी गलियारे में वार्थुर-गुंजूर रोड के पास एक अपार्टमेंट परिसर के स्वीमिंग पूल में नौ साल की एक लड़की रहस्यमय स्थिति में मृत पायी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृत लड़की पहचान मानसा के रूप में हुई है जो उसी अपार्टमेंट परिसर में अपने परिवार के साथ रहती थी। इस अपार्टमेंट परिसर के बाशिंदों ने दावा किया है कि पूल के समीप बिजली के खंभे से लटकते एक तार के संपर्क में आने के बाद मानसा दुर्घटनावश स्वीमिंग पूल में गिर गयी।

पुलिस ने कहा कि लेकिन मौत की सटीक वजह स्वीमिंग पूल में डूबना है या करंट लगना, इसका पता पोस्टमार्टम जांच से ही चल सकता है। उसने कहा कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें संदेह है कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी दुर्घटनावश स्वीमिंग पूल में गिरी और डूब गयी। उन्होंने कहा कि लड़की को निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ करंट लगने के दावे किये जा रहे हैं। लेकिन उसके शरीर पर जख्म का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है। हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन जबतक हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल नहीं जाती है तबतक हम मौत की वजह को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं।” इस घटना के बाद अपार्टमेंट के बाशिंदों ने प्रदर्शन किया तथा लड़की के वास्ते इंसाफ की मांग की।

लड़की के पिता ने यहां सवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहते हैं। हम चाहते है कि उसकी मौत की सच्चाई सामने आये। हम चाहते हैं कि पुलिस जांच करे और जवाबदेही तय करे।” उन्होंने कहा कि किसी और बच्चे के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |