भाजपा विधायक लोगों को कराएंगे राम मंदिर के दर्शन, 22 जनवरी के बाद अलग-अलग विधानसभा से ले जाया जायेगा अयोध्या

अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर को लेकर सियासत शुरु हो गई है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अब बीजेपी विधायकों ने अपने-अपने इलाको से लोगों को 22 जनवरी के बाद अयोध्या ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल इंदौर में विधानसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर का मुद्दा जोर शोर से उठा था और इसका असर भी इंदौर के परिणामों में देखने को मिला, जिसके बाद अब इंदौर के भाजपा विधायकों ने लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं इंदौर-2 से भाजपा विधायक रमेश मैंदोला, इंदौर-3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला और देपालपुर विधायक मनोज पटेल अभी तक यह घोषणा कर चुके हैं कि वे अपनी-अपनी विधानसभा के लोगों को अयोध्या के लिए यात्रा पर लेकर जायेंगे। इसके लिए भाजपा विधायकों ने इंदौर महापौर से भी चर्चा की है ताकि इंदौर से अयोध्या के लिए स्पेशल बस चलाई जा सके। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों में अयोध्या ले जाया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |