इंदौर में नए ट्रैक से पहली बार गुजरी ट्रेन दो दसवीं की छात्राएं आईं चपेट में, हुई मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दसवीं की दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई है। घटना गुरुवार की देर शाम की है। आपको बता दें कि दोनों लड़कियां कोचिंग से लौट रही थीं और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के केलोद हाला इलाके में रेलवे ट्रैक का ट्रायल चल रहा था। दोनों ही छात्रा कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रही थीं वह रेलवे ट्रैक पार करने जा रही थीं तभी ट्रायल के दौरान चलाई जा रही ट्रेन वहां आ गई और दोनों छात्राओं की मौत हो गई। आपको बता दें कि हादसे के बाद दोनों छात्राओं के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है, परिवार घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है। दोनों छात्राओं ने जिस ट्रैक को क्रॉस करने की कोशिश की वहां से पहले कभी कोई ट्रेन नहीं गुजरी है । इसलिए उन्हें नहीं पता था कि यहां अचानक ट्रेन आ जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |