हैरान कर देगी मृणांक सिंह की क्राइम स्टोरी, क्रिकेटर ऋषभ पंत को लगाया था करोड़ों का चूना

नई दिल्ली: क्रिकेटर्स के साथ बड़ी ठगी करने वाला 25 वर्षीय मृणांक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  25 वर्षीय मृणांक सिंह ने कथित तौर पर लोगों से नकदी और विलासिता की वस्तुओं को ठगने में कई वारदात को अंजाम दिया। उसे कथित तौर पर पिछले साल मई में मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी एक करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी।

अब दिल्ली पुलिस की हिरासत में, मृणांक को 22 से 29 जुलाई, 2022 तक अपने प्रवास के लिए लगभग 5.5 लाख रुपये का बिल नहीं चुकाने के बाद ताज होटल को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मृणांक को पहले मुंबई और पंचकुला पुलिस ने लोगों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, “चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में ताज पैलेस होटल के सुरक्षा निदेशक की एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मृणांक ने खुद को एक क्रिकेटर के रूप में पेश किया था और होटल में रुका था, लेकिन 5 रुपये का बिल चुकाए बिना चला गया।”   पुलिस ने बताया कि उसने होटल प्रबंधन से कहा था कि उनकी कंपनी, “एक प्रसिद्ध स्पोर्ट्सवियर ब्रांड” है और बाद में 2 लाख रुपये का ऑनलाइन लेनदेन करने का दावा करते हुए एक लेनदेन संख्या साझा की, जो संदिग्ध पाई गई।

जब होटल ने फिर से मृणांक और उनके मैनेजर गगन सिंह से संपर्क किया तो बताया गया कि क्रिकेटर के ड्राइवर को जल्द ही नकदी के साथ भेजा जाएगा, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद मृणांक से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हर बार उसने झूठे वादे किए और गलत जानकारी दी। बाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृणांक के घर पर नोटिस भेजा था, लेकिन वह मौजूद नहीं था, उसका मोबाइल फोन भी बंद रहा और उनके अधिकांश संचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म परथा। उसके परिचितों ने बताया कि वह दुबई में बस गया है। उसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया।

वहीं अब 25 दिसंबर को उसे हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश करते समय आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गय। तब भी उसने खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर जांच अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश की थी। नॉर्थ कैंपस कॉलेज से बीकॉम स्नातक, मृणांक ने राजस्थान से एमबीए किया है। उसके खिलाफ जुहू, करनाल और मोहाली में पिछले तीन आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी मृणांक सिंह के मोबाइल फोन को भी जांच में ले लिया है.  उसके फोन से कई मॉडल्‍स, लड़कियों आदि की फोटोज मिली हैं जिनमें से कई आपत्तिजनक हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |