महादेव सट्टा ऐप मामले में फरार आरोपी दीपक नेपाली गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से थे संबंध

रायपुर। प्रदेश में सरकार बदलते ही अपराधियों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है । इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस को कल रात एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब 13 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपी दीपक नेपाली को क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर थाना की टीम ने गिरफ्तार किया।

अपहरण, लूट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम व महादेव ऐप मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित भिलाई 3 थाने में मामले दर्ज हैं। इन मामलों में इसकी लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि पुलिस को दो महीने से इसकी तलाश थी और कल इसकी लोकेशन वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मिली जिसके बाद क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर की टीम ने मिलकर यह पूरी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दीपक नेपाली से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद कई और बड़े खुलासे भी होंगे।

उन्होंने बताया कि महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से दीपक नेपाली के संबंध थे और पूछताछ के दौरान कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले सहित पूरे प्रदेश में महादेव ऑनलाइन सट्टा सबसे बड़ा मुद्दा था और भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार इस पर कार्यवाही हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |