प्रदेश में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति

भोपाल : मंगलवार,

प्रदेश में इस वर्ष अब तक 3 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 459 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति के अंतर्गत 32 लाख 16 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 263 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है।

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पिछड़ा वर्ग के कक्षा 11, 12 और स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्याथियों को उपलब्ध कराई गयी है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गयी है।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च अध्ययन करने के लिये पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष इस योजना का लाभ चयनित 44 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में करीब 7 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की अभिनव योजना का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। इस वर्ष कन्सट्रक्शन सेक्टर में 45 और केयर वर्कर सेक्टर में 15 चयनित युवाओं को विभाग द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 5 युवाओं का रोजगार हेतु चयन जापान स्थित निजी संस्थानों में भी हो चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |