रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल, जानें क्या है वजह
अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने को है। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य नेताओं व गणमान्य जनों को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कई राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आंमत्रित नहीं किया जाएगा।
दरअसल, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश विदेशों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा में कही चुक न और प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो सकेगा। इस वजह से ये फैसला लिया गया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और राज्यपाल ही शामिल होंगे।
आापको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राणा प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर देशभर के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर के विद्वानों और चोटी के ज्योतिषाचार्य से प्राण प्रतिष्ठा के समय को निर्धारित करने के लिए कहा था।