कल होगा मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

भोपाल: लंबे इंतजार के बाद कल 25 दिसंबर को मोहन सरकार के मंत्रीमंडल का गठन होगा। दिल्ली में दो दिन के दौरे के बाद कल सोमवार दोपहर 3:30 बजे मंत्रीमंडल की शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें करीब 18-20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मोहन कैबिनेट में कुछ दिग्गज चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। वही महिला विधायकों को भी इस कैबिनेट में जगह दी जाने की संभावना है। कई नए चेहरे भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकते हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों का समावेश नजर आएगा। वहीं जातिगत समीकरणों को साधने की भी भरपूर कोशिश की जाएगी। हालांकि कितने और कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिकारी राजभवन में तैयारियां में सक्रिय हो गए हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के ग्वालियर दौरे के समय में संशोधन की जानकारी निकलकर सामने आई है। उनका कल दोपहर ग्वालियर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वे इंदौर से दोपहर भोपाल पहुंच कर नए मंत्रियों के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे दिल्ली में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मिले। सीएम यादव के साथ उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। सीएम ने अमित शाह और राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मंत्रीमंडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई जिसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम यादव रविवार को ही भोपाल लौट आएंगे। सोमवार सुबह वे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |