इंदौर में हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिली बकाया राशि, प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर कह दी यह बड़ी बात…

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में आयोजित मजदूरों के हित मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं गरीब, युवा, महिलाएं और मेरे किसान भाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुकुमचंद मिल मजदूरों की बकाया राशि मिलने की प्रक्रिया की शुरुआत वर्चुअली की 32 साल से मजदूरों की देनदारियां बाकी थीं। मिल के करीब 4800 मजदूरों को उनके हिस्से का पैसा 15 से 30 दिन में मिल जाएगा। रकम बैंक खाते में आएगी, कनकेश्वरी धाम में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कन्या पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की यहां पर कैलाश जी को खड़ा कर दो वहां जीत निश्चित होती है। पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का बाद में नाम लेने पर मुख्यमंत्री ने उनसे माफी मांगी बोले माफ करना दीदी क्रम में तालमेल थोड़ा सा गड़बड़ आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मजदूर का बेटा हूं इसलिए मजदूरों का दर्द अच्छे से समझता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि मुझे खुशी है कि आज अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती है भाजपा की यह नई सरकार और नए मुख्यमंत्री और प्रदेश में यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। वह भी मैरे श्रमिक भाई बहनों के लिए होना मेरे लिए संतोष का विषय है। आज 224 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है। यह राशि श्रमिकों तक पहुंचेगी आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब आपके सामने सुनहरा भविष्य की सुबह है इंदौर के लोग 25 दिसंबर को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के तौर पर याद रखेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |