खरगे का बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर प्रहार, कहा- देश का युवा पूछ रहा सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां गईं?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि बेरोजगारी देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला करते हुए खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश का युवा पूछ रहा है कि सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां गईं? भर्ती परीक्षाओं से नौकरी मिलने तक का सफर इतना जटिल क्यों हो गया है?”

बेरोजगारी देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा
उन्होंने कहा, ‘‘बेरोजगारी देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है।” आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के जुलाई 2022-जून 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘15-29 वर्ष की आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है।”

पीएलएफएस आंकड़ों का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि जुलाई 2022-जून 2023 की अवधि में देश में 15-19 वर्ष आयु वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत थी, जबकि इसी अवधि में शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 13.8 प्रतिशत थी। उन्होंने पूछा, ‘‘एमएसएमई क्षेत्र को बर्बाद कर, करोड़ों युवाओं की नौकरियां छीन, उनका भविष्य क्यों बर्बाद किया गया?”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |