पालतू डॉगी के भौंकने पर मालिक की हत्या, पेट में लात मारकर ले ली जान

इंदौर: इंदौर शहर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या केवल इस बात पर कर दी गई कि बुजुर्ग महिला के पालतू श्वान (कुत्ते) ने आरोपी पर भौंका था। महज उसी बात से नाराज आरोपी ने महिला को पेट में लात मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त ले लिया है। दरअसल पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। जहा पर शनिवार रात एक बुजुर्ग महिला की उसी के घर में लाश मिली थी जिसके आस पास काफी खून पड़ा हुआ था। रहवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेज अपनी कार्यवाही को शुरू किया।

वही मौके पर पहुंचे आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शांति नगर क्षेत्र में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना स्थल पर देखा गया तो बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक शिला पति रमेश करीब 70 वर्षीय महिला थी। जांच में प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीक हुआ। घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उसी इलाके में रहने वाले राकेश गोयल नामक व्यक्ति है जिसके द्वारा महिला के पेट पर लात मारी गई जिससे महिला के मुंह से ब्लड निकलने के कारण उस की मौत हो गई है। विवाद का कारण यह सामने आया कि महिला का एक पालतू श्वान (कुत्ता) है जो आरोपी पर भौंक रहा था। आरोपी ने कहा कि आपके डागी को बांध कर रखे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके चलते आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की जांच की जा राही है। वही आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |