नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के इटारसी के नाला मोहल्ला क्षेत्र में चार युवकों ने एक सप्ताह पूर्व एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। आज एसडीएम के आदेश पर नगरपालिका अमला द्वारा तीन आरोपियों के अवैध मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया है।
इटारसी के नाला मोहल्ला क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश के चलते योगेश मेहरा की चाकू से चार युवकों ने हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों के मकानों को तोड़ने की मांग मृतक के परिजनों और मोहल्ले वालों ने नगर प्रशासन से की थी। आज प्रशासन द्वारा तीन आरोपी टीपू सुल्तान, शुभम उर्फ शिब्बू एवं रहीम उर्फ पोटा का बिना नगरपालिका के अनुमति लिए बनाए मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया है।
जब मकान तोड़ने की कार्यवाही नगर प्रशासन द्वारा को जा रही थी। उस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई थी। मकानों को तोड़ने से पहले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यवाही के दौरान एसडीएम नीता कोरी, नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा, टीआई गौरव बुंदेला सही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।